फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने बारातियों को पीटकर किया लहूलुहान, नकदी व चेन लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बुधवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदननगर कालोनी में बरात के दौरान सुलभ शौचालय गईं कुछ महिलाओं और बरातियों से मोहल्ले के मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी किया। इसके विरोध में युवकों ने मारपीट कर दूल्हा, उसके पिता, रिश्तेदारों सहित छह लोगों को घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। दूल्हे का मामा ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और 90 हजार नकदी तथा एक सोने की चेन लूटने की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस की देख-रेख में शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमापार निवासी भरत गुप्ता के पुत्र राहुल गुप्ता की बरात सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदन नगर कालोनी में बुधवार को आई थी। बराती नाचते-गाते जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे रौजा-चंदनवाहा मार्ग पर चंदननगर में स्थित शुलभ शौचालय में बरात में शामिल कुछ महिलाएं और युवतियां गईं। शौचालय में पहले से मौजूद स्थानीय कुछ मनबढ़ युवकों महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए छेड़खानी करने लगे। इस पर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर बारात में शामिल लोग वहां पहुंचे और युवकों का विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले से बरात में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होते ही लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मारपीट करने वाले युवक वहां से फरार हो गए। इस मारपीट में दूल्हे के पिता भरत गुप्ता, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के झोटना निवासी दूल्हे के फूफा सुभाष गुप्ता, फूफा का लड़का सदानंद गुप्ता, दूल्हे के मामा संतोष गुप्ता, बाराती राजेश जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव बराती और शशि घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस की देखरेख में शादी संपन्न हुई। दिए गए तहरीर में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद निवासी प्रधानपति दूल्हा के मामा संतोष गुप्ता ने 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले युवक कृष्ण कुमार यादव का 90 हजार रुपये के साथ ही मेरा सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में सदर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें