गाजीपुर। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सर्द मौसम में हल्की लापरवाही से आमजन के सेहत पर असर पड़ता दिख रहा है, जिससे वे बुखार व सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। प्रतिदिन जिला अस्पताल में 50 से 60 ऐसे मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनका उपचार करने के साथ ही चिकित्सक उचित परामर्श भी दे रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने ठंड से बचने की सलाह दी है।
एक सप्ताह में जिला अस्पताल में रोजाना विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 300 से 400 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं, इसमें 50 से 60 मरीजों की संख्या सर्दी-खांसी व बुखार तो कुछ पेट दर्द एवं एलर्जी से पीड़ित रही है। फिजिशियन डा. आरके सिन्हा ने बताया कि आमजनों की लापरवाही उनके लिए भारी पड़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों को प्रयोग करें। थोड़ी सी भी लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है।