शेखपुर में पौधारोपण के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पौधों की सुरक्षा के लिए तारबंदी करते वन विभाग के
भड़सर। बिरनो विकास खंड के शेखपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से लगाए गए पौधे की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने मंगलवार को पहल की गई। कार्यक्रम स्थल पर 200 पौधे रोपित किए गए थे। इनकी सुरक्षा को लेकर वन विभाग की ओर से तारबंदी करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। अमर उजाला में 14 जुलाई के अंक में मंत्री के लगाए पौधों को नहीं मिले ट्री गार्ड कहीं पानी नहीं दिया, कहीं पशुओं ने चरा शीर्षक खबर को प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। नतीजतन शेखपुर में 200 पौधों की सुरक्षा को लेकर तारबंदी की गई।
पूरे परिसर की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम विकास विभाग को सौंपी गई है। पौधों को नियमित पानी देने और निगरानी के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। परिसर में तारबंदी करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है ताकि कोई पौधों को नुकसान न पहुंचा सके। - अजीत प्रताप सिंह, डीएफओ