शहर के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में वंदे भारत की पहली महिला लोको पायलट श्रेणी श्रीवास्तव को स्मृत
गाजीपुर। वाराणसी-दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस व वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन करने वाली पहली महिला लोको पायलट श्रीनी श्रीवास्तव को सोमवार को सम्मानित किया गया।
वह गाजीपुर की रहने वाली हैं। ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त के वार्षिक पूजनोत्सव में सदर विधायक जयकिशुन साहू ने उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि को संस्था ने जनपद और कायस्थ समाज के लिए गौरव का विषय बताया।
श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की ओर से आयोजित पूजनोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शाम 5:30 बजे मुख्य पूजन समारोह में बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं और नगरवासियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक जयकिशुन साहू और विशिष्ट अतिथि आचार्य गोपाल जी शास्त्री रहे।
पूजन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य, नृत्य नाटिका और झांकियां प्रस्तुत कीं। एंजेल चौरसिया, स्वाति श्रीवास्तव और प्रीति गुप्ता की प्रस्तुतियों को भी सराहना मिली। वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता अनिल श्रीवास्तव उर्फ गुलाब जी को संस्था के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव ने की। संचालन संजीव और राकेश वर्मा ने किया। मंत्री अजय श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।