फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: थाने में ड्यूटी के दौरान महिला सिपाही को लगी गोली, मौत

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
महिला थाने में तैनात कांस्टेबल प्रियंका यादव की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बचाया न जा सका। अभी यह नहीं पता चल सका कि गोली किन परिस्थितियों में चली।
विज्ञापन


मूलत: गाजीपुर की रहने वालीं प्रियंका 2025 बैच की थीं। सुबह करीब दस बजे वह महिला थाने के गेट पर ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ थीं। पास में सरकारी राइफल पड़ी थी। गोली प्रियंका के गले के पास लगी और भेजा उड़ाते हुए निकल गई थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, डीएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राइफल कब्जे में ले ली गई है। पुलिसकर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। प्रियंका के कमरे की तलाशी भी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


जांच के बिंदु : गोली चल गई या चलाई

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि प्रियंका सुबह करीब 10 बजे थाने के कार्यालय के बाहर गेट पर कुर्सी पर बैठी थीं। कुछ देर के लिए उठकर गईं और लौटकर कुर्सी पर बैठने के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो वह घायल मिलीं। गोली किन परिस्थितियों में चली, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें