जंगीपुर कांड में जिला जेल में बंद
प्रो.ओमप्रकाश सिंह और पूर्व छात्रनेता विवेकानंद पांडेय से भाजपा के
फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने समर्थकों के साथ मंगलवार को मुलाकात की। इस
मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने छात्रनेता और
अध्यापक की बर्बर पिटाई कर
ब्रिटिश हुकूमत की याद दिला दी है। इस मौके पर सिद्धार्थ शंकर राय, पवन
राय, मोतीचंद्र, भोला ओझा, राजू सिंह, ऋषि सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
छात्रनेता समेत 10 पर गैंगेस्टर
जंगीपुर बवाल मामले में जंगीपुर पुलिस ने छात्रनेता विवेकानंद पांडेय समेत दस लोगों पर मंगलवार को गैंगस्टर के तहत
कार्रवाई की। इसकी अनुमति लेने के लिए पुलिस ने जिलाधिकारी प्रार्थनापत्र दिया था। बवाल के बाद पुलिस की बर्बर कार्रवाई से कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई थी। जिला और पुलिस प्रशासन के लगातार प्रयास के बाद जंगीपुर में स्थिति
सामान्य हुई है। ऐसे में पुलिस मामले में किसी भी कार्रवाई के लिए अब फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। मामले में जंगीपुर पुलिस ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर कुछ आरोपियों पर गैंगेस्टर लगाने की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने
छात्रनेता विवेकानंद पांडेय समेत दस लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। जंगीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रो. ओमप्रकाश को छोड़कर दस लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। अभी तक किसी पर रासुका नहीं लगाया गया है।