फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान

Tue, 01 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज चीनी मिल चालू करने सहित 24 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से 9 अगस्त से भरौली से शुरू पदयात्रा मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क पहुंची।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित सभा में किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल कुमार अंजान ने कहा कि 68 वर्षों की आजादी के बाद आज देश का किसान सभी समुदायों से अधिक बदहाल है। खेती बर्बाद हो रही है। समय का तकाजा है कि

खेती-किसान, गांव-देश बचाने के लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष में आगे आना होगा।
अंजान ने कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की संस्तुति के आधार पर कृषि लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर कृषि

उत्पाद का समर्थन मूल्य तय किया जाए लेकिन यह नहीं हो रहा है। पदयात्रा के नेतृत्वकर्ता पूर्व विधायक किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र यादव ने कहा कि हम सभी दलगत, जातिगत गैर जरूरी विचारों से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में
विज्ञापन


बंधे। जंगीपुर कांड की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की गई। सभा में भाकपा राष्ट्रीय काउंसिल एवं पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, प्रमासपा नेता अरुण सिंह, दुर्विजय बिंद,

जनार्दन राम, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कृपाशंकर सिंह, अशोक मिश्र, रामबदन यादव, प्रदीप सिंह, पूर्व प्रमुख चंदा यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. केएन सिंह व पूर्व विधायक जयराम सिंह ने तथा संचालन किसान सभा के जिलाध्यक्ष डा. रामबदन सिंह ने किया।

भरौली से 9 अगस्त को निकली पदयात्रा का समापन मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में हो गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में बड़ी संख्या में किसान जुलूस की शक्ल में शामिल हुए। सिर पर किसान सभा की टोपी लगाए किसान रास्ते भर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें