फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
पिता की मौत के बाद बिरनो के रसूलाबाद में बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
स्थानीय थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके पुत्र की हालत गंभीर है। पिता-पुत्र यूरिया लेने के लिए ठेला लेकर जा रहे थे। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने घायल पुत्र को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद गांव निवासी अच्छेलाल कन्नौजिया (54) अपने पुत्र धर्मेंद्र कन्नौजिया (22) के साथ ठेला लेकर यूरिया लेने बिरनो गांव जा रहे थे। जैसे ही पिता-पुत्र ठेला लेकर बिरनो थाना से आगे बढ़े थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। हादसे में जहां अच्छे लाल कन्नौजिया के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। उसका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को कुछ दूरी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल पिता- पुत्र को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इधर वाराणसी ले जाते समय पिता अच्छेलाल कन्नौजिया की मौत हो गई जबकि पुत्र धर्मेंद्र का उपचार वाराणसी में चल रहा है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें