फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने तय कर दी कहीं और शादी, युवती चल दी कूदने गोमती में

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के राजवाड़ी पुल से बृहस्पतिवार को गोमती नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही एक युवती को पुलिस कर्मी ने बचा लिया। समझा- बुझाकर उसे सिधौना चौकी लाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से चल रहा था। जबकि युवती के पिता ने उसका विवाह दूसरी जगह तय किया था, जो उसे मंजूर नहीं था। इससे नाराज होकर घर से निकली और गाजीपुर -वाराणसी राजवाड़ी पुल पर जा पहुंची और पुल से वह छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। इधर वहां से गुजर रहे सिधौना चौकी पर तैनात हेड कास्टेबल रामनरेश ने युवती को पकड़ लिया और सकुशल सिधौना चौकी लेकर आये। इधर चौकी पर पहुंचे युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि अब पुत्री से कोई मतलब नहीं हैं। वह अपने हिसाब से कहीं भी रह सकती हैं। चौकी इंचार्ज सिधौना सुनील तिवारी ने बताया की मामला संज्ञान में हैं। दोनों परिवारों से कोई शिकायत न मिलने पर दोनों परिवारों के मंजूरी के बाद युवती और युवक की शादी वाराणसी जनपद के कैथी जनपद के मार्कंडेय महादेव मंदिर में करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें