गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के भगीरथपुर में घर से सामने चारपाई पर सो रहे बेटे को पिता ने फावड़े से ताबड़तोड़ कई वारकर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मोती राम से उनके मझले बेटे रामप्रवेश राम उर्फ कल्लू (25) से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों सोने के लिए चले गए थे। भोर में मोती राम ने फावड़े से उसपर मारकर घायल कर दिया। जिसको सिर, पीठ और गर्दन पर चोटे आई हैं।