फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को पूंजीपतियों के इशारे पर ही फसल उगानी और काटनी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से निकाली जा रही किसान यात्रा के छठवें दिन शनिवार को सदर विधानसभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में करंडा ब्लाक अंतर्गत कुचौरा ग्राम में छट्ठू यादव के हाते में किसान चौपाल आयोजित हुई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि किसानों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। इस नए कानून के चलते देश का किसान अपने ही खेतों में मजदूर होकर रह जाएगा, उसे पूंजीपतियों के इशारे पर ही फसल उगानी और काटनी होगी। उस फसल का दाम भी पूंजीपति ही तय करेंगे, उनके खेतों और फसलों पर पूरी तरह से पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने भाजपा सरकार को हठधर्मी बताते हुए कहा कि जब देश के किसानों को यह कानून पसंद नहीं तो सरकार को तत्काल यह इसे वापस ले लेना चाहिए। किसान यात्रा और चौपाल में जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद कनौजिया, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद कुमार यादव, आदित्य यादव, संतोष यादव, डॉ. एखलाक अंसारी, गुप्तेश्वर यादव, हरिनाथ राम, जयशंकर यादव, रमेश यादव, महंगू राम, अजय पांडेय, किशन यादव, कैलाश यादव, अभय यादव, आलोक शर्मा, सोनू कनौजिया, अंकित कनौजिया, जयप्रकाश, पिंटू, संजय यादव, वकील, रमई, अक्षय आदि उपस्थित थे। चौपाल का संचालन करंडा ब्लाक के प्रभारी बलिराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें