फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गेहूं खरीद न होने पर किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
गेेहूं खरीद नहीं होने से सेवराई में प्रदर्शन करते किसानों। संवाद
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों के संचालन को लेकर प्रशासनिक दावे जमीनी हकीकत पर खरे नहीं उतर रहे हैं। केंद्रों पर बैनर और कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद किसानों को बोरा उपलब्ध नहीं है का हवाला देकर वापस लौटाया जा रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन सेवराई इकाई के अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद शुरू न होने से उन्हें अपनी उपज निजी व्यापारियों को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान नेता भानूप्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही खरीद प्रक्रिया शुरु नहीं की गई तो किसान तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और अनशन करने को बाध्य होंगे। युवा समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने भी किसानों के समर्थन में आवाज उठाते हुए सरकारी क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। उपजिलाधिकारी संजय यादव ने किसानों को आश्वस्त किया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारकर गेहूं खरीद शुरू कराई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान विशाल सिंह, शिवम सिंह, बिहारी सिंह, रविशंकर सिंह, पम्मू सिंह, सुभाष यादव, सूबेदार यादव, माना उपाध्याय, वेंकटेश्वर सिंह, पिंटू पांडेय, गोलू पाठक, मुन्ना सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें