फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर सो रहे किसान की ईंट से सिर कूंच कर हत्या

विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली के झोटना गांव में वृद्व की हत्या के बाद परिजन से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक डा. ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली के झोटना गांव में बुधवार की रात एक वयोवृद्ध किसान की सिर कूंचकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। वाकया उस समय हुआ, जब वह घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस के साथ ही एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

इलाके के झोटना गांव निवासी लालजी सिंह (77) को बुधवार की रात अज्ञात हमलावरों ने दरवाजे पर सोते समय ईंट से सिर कूंच कर हत्या कर दी। वह दरवाजे के सामने स्थित नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सोए थे। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह तब हुई, जब उनकी पत्नी मनोरमा देवी जगाने के लिए उनके पास पहुंची। पति को लहूलुहान चारपाई पर पड़े देखा। विस्तर पर खून देखते ही रोने चिल्लाने लगी। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तत्काल मौके पर कोतवाल दलबल पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस वयोवृद्ध की हत्या के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई मामला प्रकाश में नहीं आया था। परिजन भी इस मामले में कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि दबी जुबान ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक युवक पिछले कई दिनों से देर शाम उनके दरवाजे पर आकर शराब पीता था। इसे लेकर मृतक और उनकी पत्नी से उस युवक से झड़प भी हुई थी। दरवाजे पर सोये लालजी सिंह की हत्या से पूरा गांव हतप्रभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें