फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के शादीभादी-बाबतपुर सड़क मार्ग पर मंगलवार की देर रात बाइक सवार छह लोगों ने एक डंपर चालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। हालत में सुधार है। घायल की भाभी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी महातिम यादव का पुत्र डंपर चालक गुड्डू यादव (25) मंगलवार की रात तेलियानी के पास बालू गिराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच रात करीब दस बजे शादीभादी-बाबतपुर मार्ग पर शादीभादी गांव के पास तीन बाइक पर सवार होकर छह युवकों ने उसे पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया था। लाठी-डंडा से जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया था और फरार हो गए थे। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जा गया था, वहीं उसकी हालत में सुधार है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि घायल की भाभी सुदामी देवी की तरफ से चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें