फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के डहन गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक घायल किसान की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में देर रात मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का उपचार चल रहा है। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव निवासी किसान लल्लन बिंद (58) पत्नी रमावती के साथ रामरेपुर गांव में स्थित रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

रामरेपुर गांव से मात्र एक किलोमीटर पहले ही सैदपुर- सादात मार्ग पर डहन गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान किसान लल्लन बिंद की मौत हो गई। वहीं, महिला का उपचार चल रहा है। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें