फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धारदार हथियार से किसान की हत्या, झाड़ियों में शव फेंका

विज्ञापन
मृतक महेंद्र यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
सादात/भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव में बुधवार की रात किसान महेंद्र यादव (48) का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उनके सिर के पीछे, चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
मृतक के छोटे भाई जयप्रकाश यादव ने बताया कि गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में लगे ट्यूबवेल पर धान की पिटाई का काम चल रहा है। फसल की रखवाली के लिए पिता देवसरन यादव, भाई महेंद्र यादव, उनकी पत्नी मंजू देवी, बेटी सुगंधा और खुशी कुछ दिनों से खेत पर ही रहती थीं।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार को पिता दवा लेने गए थे। रात आठ बजे महेंद्र अपनी पत्नी से घर खाना लेने की बात कह गांव निकल गए।
साढे नौ बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो मैं खाना लेकर मोटरसाइकिल से ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां भाभी ने बताया कि महेंद्र तो पहले ही खाना लेने घर के लिए निकल चुके हैं। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई तो खेत से करीब 400 मीटर दूर चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर के पास झाड़ियों में साइकिल समेत उनका शव मिला। उनके सिर, चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। परिजनों ने फौरन घटना की जानकारी डॉयल 112 पर दी। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी और सादात प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र राम मिश्रा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र राम मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई जयप्रकाश यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें