फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तिहरे हत्याकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
भटपुरवा के बगीचे में हुए पुलिस मुठभेड़ में घायल गहमर हत्याकांड का आरोपीअरविंद सिंह। स्रोत- पु
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें खेलूराय पट्टी तिहरे हत्याकांड में वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी दो आरोपी अमन सिंह और अरविंद सिंह गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें तीन को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है।
जमानिया सीओ अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार रात गहमर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तिहरे हत्याकांड में वांछित आरोपी भटपुरवा गांव के बगीचे में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
विज्ञापन

यह देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने और दूसरे के दोनों पैरों में गोलियां लगी। इसके बाद दोनों को सीएचसी भदौरा पहुंचाया गया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमन सिंह (19) और अरविंद सिंह (22), निवासी ग्राम गहमर, खेलूराय पट्टी, थाना गहमर शामिल हैं।
पुलिस की चार टीमें दे रहीं दबिश : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्याकांड के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बिहार और आसपास के जनपदों में दबिश दे रही है। सभी टीमों और अधिकारियों से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें