गाजीपुर जिले में एक वृद्ध के सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह खेत की तरफ लोग गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में रविवार की देर रात धारदार हथियार से एक किसान की हत्या कर दी गई। मृतक के सिर से पीठ तक अलग अलग नौ हिस्सों पर घाव के निशान हैं। मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया रंजिश मानकर पुलिस जांच कर रही है। वारदात में करीबी के शामिल होने के शक होने में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मरदह के बोगना
दलित बस्ती गांव निवासी जयकरन राम (65) गांव से 800 मीटर दूरी पर दक्षिण दिशा रविवार रात नलकूप से सिंचाई करने गए थे। वहीं, बनी झोपड़ी में रोजाना की तरह रुके थे। वहां किसी समय हत्यारोपी ने उनके सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।