फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार,सात घंटे विलंब से आई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोहरे का असर अब ट्रेनों के परिचालन पर स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सात घंटे विलंब से सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी लेटलतीफ रहीं। इससे भीषण ठंड में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

12562 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस का सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.30 बजे आने का समय निर्धारित है। कोहरे के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से सात घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह 22428 साप्ताहिक भृगु एक्सप्रेस ढाई तो 11061 पवन एक्सप्रेस दो घंटे विलंबित रही। दिल्ली-मुंबई तक जाने वाली इन प्रमुख ट्रेनों के विलंबित रहने से सर्द मौसम में यात्रियों को इंतजार करना काफी भारी पड़ रहा था। यात्रियों को बार-बार सिटी रेलवे स्टेशन के इन्क्वायरी कक्ष में जाकर संबंधित ट्रेनों के बारे में पूछताछ करते हुए देखा गया। साप्ताहिक भृगु एक्सप्रेस का दोपहर में 12.35 व पवन एक्सप्रेस का दोपहर में 02.07 बजे पहुंचने का समय तय है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में अलाव तापते देखा गया। सर्द हवाओं और गलन से यात्री ठिठुरते नजर आए। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें विलंबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें