फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: बाइक सवार किसान को तेज रफ्तार कार ने रौंदा,हादसे के बाद पलटी कार 

Sun, 13 Sep 2020 06:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास जलालाबाद-हंसराजपुर स्थित हमीद मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार बाइक से जा रहे किसान को कुचलते हुए कुछ दूर आगे जाकर गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ने कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं मृत किसान के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर हमीद मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में जखनिया के एसडीएम एवं सीओ ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। देर रात डेढ़ बजे जाम समाप्त हुआ। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

ददरा गांव निवासी संतोष यादव (35) रात करीब 10 बजे धामूपुर स्थित अपने मकान पर पिता चंद्रदीप यादव को खाना देकर बाइक से घर जा रहा था। ददरा गांव के सामने हंसराजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद संतोष का कपड़ा कार में फंस गया जिससे वह करीब 60 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। इधर, कार कुछ दूर जाकर पलट गई। उसमें सवार लोग निकल भागे। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने दो कार सवारों को तो दबोच लिया, जबकि दो लोग भाग गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जलालाबाद-हंसराजपुर मार्ग जाम कर दिया।

करीब आंधे घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने जाम समाप्त कराने का काफी प्रयास किया। उन्होंने लाठीचार्ज की चेतावनी दी। इससे गांव के लोग और भी आक्रोशित हो गए। देर रात डेढ़ बजे पहुंचे एसडीएम सूरत यादव और सीओ राजीव द्विवेदी ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कार चालक मऊ जिले के चिरैयाकाट थाना क्षेत्र के देवखरी निवासी लक्ष्मण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर लाठी-चार्ज कराने जैसे कोई बात नहीं कही गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें