फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोडवेज बस से सफर हुआ महंगा, वाराणसी और प्रयागराज के लिए यात्रियों को चुकाने होंगे इतने रुपये

Sat, 05 Apr 2025 04:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

टोल टैक्स में वृद्धि के चलते रोडवेज बसों के किराये में इजाफा हुआ है। गाजीपुर से वाराणसी के लिए यात्रियों को एक रुपये तो प्रयागराज के लिए दो रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
रोडवेज बसें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोल टैक्स में हुई वृद्धि के बाद रोडवेज बसों के किराए में इजाफा हुआ है। जिन मार्गों पर जितने टोल पड़ेंगे, उसके आधार पर किराए में वृद्धि हुई है। अब गाजीपुर से वाराणसी के लिए यात्रियों को एक रुपये तो प्रयागराज के लिए दो रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 74 बसें हैं। इनका संचालन विभिन्न नगरों एवं महानगरों कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के जिलों आजमगढ़, मऊ और जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं। 

रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब कुछ जेब ढीली करनी पड़ेगी। पहली अप्रैल को टोल टैक्स में हुई वृद्धि के बाद अब निगम की बस से सफर महंगा हो गया है। बस के किराए में इजाफा हुआ है। बताया गया है कि जिन मार्गों पर जितने टोल पड़ रहे हैं उसके अनुसार किराए में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर से वाराणसी का पहले किराया 150 था, जो अब बढ़कर 151 रुपये हो गया है। प्रयागराज का 343 से 345 और कानपुर का सफर करने के लिए अब 637 के बजाय 640 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार मऊ के लिए 71 की जगह 72 और गोरखपुर के लिए 228 की जगह 230 रुपये किराया देना होगा। 

इसके अलावा आजमगढ़ के लिए 114 की जगह 115 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा। रोडवेज के स्थानीय डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि टोल टैक्स में वृद्धि के बाद रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाया गया है। मार्ग पर जितने टोल पड़ेंगे उसके आधार पर किराए में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें