गाजीपुर से वाराणसी का पहले किराया 150 था, जो अब बढ़कर 151 रुपये हो गया है। प्रयागराज का 343 से 345 और कानपुर का सफर करने के लिए अब 637 के बजाय 640 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार मऊ के लिए 71 की जगह 72 और गोरखपुर के लिए 228 की जगह 230 रुपये किराया देना होगा।
इसके अलावा आजमगढ़ के लिए 114 की जगह 115 रुपये किराया चुकाना पड़ेगा। रोडवेज के स्थानीय डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि टोल टैक्स में वृद्धि के बाद रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाया गया है। मार्ग पर जितने टोल पड़ेंगे उसके आधार पर किराए में वृद्धि हुई है।