Ghazipur News: करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली पुलिस पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ पूछताछ में जुट गई। यहीं नहीं देखते ही देखते अन्य निजी अस्पताल के संचालक व चिकित्सक भी पहुंच गए। यह देख पीड़ित और परिजन सकते में आ गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने मांफी मांग कर मामला रफा-दफा कर दिया।
गाजीपुर के शहर कोतवाली के बड़ीबाग स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार को नवजात की मौत हो गई। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला तो पीड़ित व परिजन सकते में आ गए और सुबह से चल रहा हंगामा शाम को निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा माफी मांगते ही समाप्त हो गया। घटना जानकारी होने पर पहुंचे लोगों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि जब मामले में बिना कार्रवाई ही परिजनों को मान जाना था तो पहले ही क्यों नहीं समझौता कर लिए, यह समझ से परे हैं।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली शेख टोला मुहल्ला निवासी गर्भवती खुशबू उर्फ पूजा सिन्हा पत्नी गोविंद नारायण तीन मई को बड़ीबाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी। चार मई को सिजेरियन ऑपरेशन से नवजात का जन्म हुआ। कुछ घंटे ठीक रहने के बाद वहां के स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात की तबीयत खराब होने पर उसे आईसीयू लेकर चली गई।
परिजनों ने बताया कि आईसीयू में नवजात की तबीयत खराब हुई। इधर, पहुंची महिला स्वास्थ्य कर्मी उसकी देखभाल में जुट गई। सुबह महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि नवजात की मौत हो गई है। बिलख रहे परिजन बच्चे को स्वस्थ बताकर हंगामा करने के साथ मौत के पीछे चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।