फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फर्जी जीएसटी, आयकर विभाग की टीम का मुख्य आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद कस्बे में दुकानदारों से अवैध वसूली करते पकड़ी गई फर्जी जीएसटी और आयकर विभाग की टीम के मुख्य सरगना सरस गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। इधर, शनिवार को पुलिस ने आरोपी रवि पटेल उर्फ लखनदर, देवा पटेल और मुख्य आरोपी सरस गुप्ता के चाचा सदानंद प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दुकानदार सीताराम की तहरीर पर वाराणसी के लहरतारा निवासी रवि पटेल, शिवपुर के देवा पटेल, मुख्य आरोपी सरस गुप्ता और सदानंद प्रसाद गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी सरस गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली है। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन में पता चला कि सरस गुप्ता पहले भी भितरी और नंदगंज में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यापारियों से वसूली कर चुका है। सोशल मीडिया पर उसके वसूली करने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपना फर्जी पहचान-पत्र दिखाकर दुकानदारों को धमकाते हुए नजर आ रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें