फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वचालित सीढ़ी की सुविधा जल्द

Thu, 17 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
स्वचालित सीढ़ी का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के प्रमुख सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम जोरशोर से कराया जा रहा हैै। लाखों रुपये की लागत से स्वचालित सीढ़ी के निर्माण की कवायद को पंख लग गए हैं। इसके लिए गुरुवार को मेगा ब्लाक लेकर दो क्रेन लगाकर गाडर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। वाराणसी मंडल के सीनियर डीईएन-2 राहुल श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तथा एस्कलेटर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मेगा ब्लाक लिया गया था, जिससे कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


रेलवे की तरफ से जिले में वाशिंग पिट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान और वातानुकूलित सब्जी भंडारण केन्द्र का निर्माण कराया जा रहा है। स्टेशन पर वीआईपी लांज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। प्लेटफार्मों के विस्तारीकरण के साथ शेड लगाने का कार्य हो रहा है।

यात्रियों को इस पार से उस पार प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए सीढ़ी चढ़ने की झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए रेलवे की तरफ से फुट ओवरब्रिज और एस्कलेटर (स्वचालित सीढ़ी) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गुरुवार को 10.25 बजे से 13.15 बजे तक मेगा ब्लाक के चलते सिटी स्टेशन से होकर जाने वाली एक एक्सप्रेस और दो सवारी गाड़ी विलंब से चलीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। बताया गया है कि 75104 डाउन डीएमयू औड़िहार में एक घंटा, 55131 छपरा से वाराणसी सवारी गाड़ी का प्रत्येक स्टेशन पर 15 मिनट का ठहराव कर संचालन किया गया। इसके अलावा डाउन सद्भावना को आंकुसपुर में कुछ देर के लिए रोका गया था।
विज्ञापन


 चीफ हेल्थ डाइरेक्टर गोरखपुर डा. सोमई प्रसाद एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल यादव का आगमन गुरुवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर हुआ। इस दौरान अधिकारी द्वय ने स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

डा. प्रसाद दिन में गोरखपुर से यहां पहुंचे। यहां आकर उन्होंने सबसे पहले प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षिका ऊषा कुमारी से साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली। उधर, नवागत मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल यादव भी यहां पहुंचे तथा आरक्षण एवं टिकट काउंटर के संबंध में संबंधित अधिकारी से पूछताछ की। इस मौके पर डीसीआई उदयशंकर सिंह, स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें