फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 60 मरीजों की आंखों की जांच, 20 को निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम प्रांगण में बुधवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 60 मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद मरीजों को दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, जबकि गंभीर नेत्र समस्या वाले 20 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए वाराणसी स्थित एक नेत्र चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ बाबा कीनाराम की आरती के साथ बाबा कीनाराम अघोर पीठ शाखा जौनपुर के मंत्री रणजीत सिंह और महंत विनय दास महाराज ने किया। आयोजक रामकृष्ण सिंह अलगू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समय पर बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान प्रमोद कुमार सिंह, लालबहादुर, गुलाब शंकर पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें