फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम को स्पष्टीकरण और एमओवाईसी को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। लोक निर्माण विभाग के सचिव समीर वर्मा एवं जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने विकास खंड देवकली के ग्राम पंचायत धरीकलां में चौपाल लगाकर उपस्थित ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशदिया। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में डोर-टू-डोर जांच के संबंध में रुचि न लेने वाली एएनएम को स्पष्टीकरण, एमओवाईसी को विकासखंड में प्रशिक्षण न देने के संबंध में प्रतिकूल प्रविष्टि तथा आशा कार्यकर्ता के कार्य में लापरवाही पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चौपाल में उन्होंने ग्राम के संपर्क मार्ग निर्माण, विद्युतीकरण, अंत्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, शौचालय, आवास, पेयजल, प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र स्थापना एवं निर्माण, एएनएम सेंटर, 14वें वित्त से कराए गए कार्य, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृद्धा पेंशन, किसान पेंशन, विधवा एवं दिव्याग पेंशन आदि की विस्तृत जानकारी ली। प्रत्येक लाभार्थी परिवारों से शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त होने के संबंध में पूछा। गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराए जा रहे सेनेटाइजेशन, सोडियम
हाइपोक्लोराइड का छिड़काव, फागिंग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति के पास मास्क जरूर रहे जिसका उपयशेग शत-प्रतिशत होना चाहिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें