फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बच्चों को शिक्षित करने का बताया तरीका, आंगनबांडी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
सादात स्थित बीआरसी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देती हुई सुपरवाइजर मंजू सिंह एवं अन्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के सादात बीआरसी पर बृहस्पतिवार को चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दूसरे बैच के प्रशिक्षण में तीन से छह वर्ष के बच्चों की देखभाल और उन्हें शिक्षित करने के बारे में बताया गया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शिक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए आंगनबाड़ियों को प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में भी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक स्थित बीआरसी केंद्र पर संचालित हैं।
विज्ञापन

जगदीशपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता देवी ने बच्चों को खेल गतिविधि से सिखाने का आसान तरीका बताया। वहीं वृंदावन की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी ने प्रशिक्षण में दूसरे दिन बताए गए बिंदुओं को एक-एक करके दोहराते हुए प्रस्तुत किया। लक्ष्मीना सिंह ने गीत पर अभिनय कर बच्चों को अक्षर ज्ञान कराने की विधा बताई। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता कुशवाहा और गायत्री कुशवाहा ने तालियों पर प्रतिभागियों का सामूहिक अभिनय कराकर अक्षर ज्ञान कराया। प्रशिक्षक एवं सुपरवाइजर मंजू सिंह, इंदू सिंह, रतन देवी, बबिता भास्कर, एआरपी रमाशंकर सिंह, राजेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें