फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक्सपायर्ड डेक्सट्रोज मरीज को चढ़ाई, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जगधारी राम का चल रहा इलाज। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरदह पर मंगलवार को उपचार कराने पहुंचे एक वृद्ध को दो माह पूर्व एक्सपायर हो चुके डेक्सट्रोज की बाेतल चढ़ाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के हंगामा करने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने आनन-फानन में एक्सपायर हो चुके डेक्सट्रोज की बाेतल को हटाकर दूसरा लगा दिया। साथ ही मरीज को मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद बस्तपुर गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उसके दादा जगधारी राम बुखार, मधुमेह और कमजोरी की शिकायत होने और तबीयत ज्यादा खराब होने उपचार के लिए सीएचसी, मरदह लेकर दोपहर 1.30 बजे पहुंचा था। वहां आपातकक्ष में तैनात कर्मियों ने उसके दादा को डेक्सट्रोज का बाेतल चढ़ाना शुरू कर दिया। बताया कि बोतल पर उत्पादन तिथि 09-2023 और समाप्ति की तिथि 08-2026 लिखी हुई थी। जब इसका फोटो और वीडियो बनाने के बाद पूछताछ की तो स्वास्थ्य कर्मी कुछ भी बताने से बचने लगे। इधर, पहुंचे परिवार और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। यह देख स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल बोतल बदलकर दूसरी बोतल लगा दी। देखते ही देखते सीएचसी पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने दादा को दोपहर दो बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वृद्ध मरीज के प्रौत्र ने बताया कि दादा की तबीयत अब ठीक है। मरदह सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि रंजन ने बताया कि यह बड़ी लापरवाही है। इस पूरे मामले की जांच कराकर लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी को चिह्नित कर नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि मरदह सीएचसी प्रभारी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जगधारी राम का चल रहा इलाज। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें