अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत की डेढ़ की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
माफिया मुख्तार अंसारी के भाई बसपा के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की डेढ़ करोड़ की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर ली गई। कुर्क संपत्ति मौजा अहमदपट्टी में जमीन पर हुए निर्माण के रूप में है। फरहत के नाम से 0.168 हेक्टेयर भूमि लीज पर लेकर पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा था।
एसपी के मुताबिक, पेट्रोल पंप की मशीनें संबंधित कंपनी ले जाएगी, जबकि बिल्डिंग को कुर्क कर लिया गया है। गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की रिपोर्ट के अनुसार, मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के युसुफपुर दर्जी टोला निवासी मुख्तार अंसारी ने अपने सहयोगी और परिवार के सदस्य अफजाल की पत्नी फरहत के नाम से मौजा अहमदपट्टी में जमीन लीज पर ली है।
ये भी पढ़ें: 'सरकार कर रही साजिश, मैं डरने वाला नहीं', जमानत पर जेल से बाहर आते ही अफजाल अंसारी ने भरी हुंकार
इस जमीन पर पेट्रोल पंप का संचालन होता है। एसपी की संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की। एसपी ने कहा कि संगठित अपराध करने वालों का मनोबल तोड़ने में जिले की पुलिस कामयाब रही है।