फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरी दो मालगाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। प. दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड पर रेल कर्मचारियों के लापरवाही का एक बड़ा मामला उजागर हुआ। बुधवार को बारा और गहमर स्टेशनों के बीच टूटी रेल लाइन पर दो महत्वपूर्ण गाड़ियां गुजर गई। इसी टूटे ट्रैक पर जा रही तीसरी सवारी गाड़ी को चरवाहों ने किसी तरह रुकवा दिया। यह तो संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ। चटकी पटरी की जानकारी होते हुए रेल महकमें में अफरातफरी मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पटरी की मरम्मत की गई। इस दौरान दो- तीन गाड़ियों को जहां तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन

दानापुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गहमर और बारा स्टेशन के बीच पोल संख्या 678/22 के पास की पटरी चटक गई थी। सुबह करीब सात बजे खेतों में जानवर चराने जा रहे चरवाहों की नजर इस टूटे ट्रेक पर पड़ी। जब तक वह कुछ समझ पाते कि इसी बीच एक मालगाड़ी उसी टूटे ट्रैक पर धड़धड़ाते हुए निकल गई। इसके कुछ देर बाद ही एक और मालगाड़ी गुजर गई। अब चरवाहें गाड़ियों को रोकने की नीयत से ट्रैक पर आ गए। इसी बीच सवा सात बजे डाउन लाइन पर आ रही 63264 पंडित दीनदयाल उपाध्याय- पटना ईएमयू सवारी गाड़ी आती दिखाई दी। चरवाहें गाड़ी को रोकने के लिए चालक को तेज आवाज के साथ चिल्लाते हुए इशारा करने लगे। ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक ट्रेन टूटी पटरी से गुजरती हुई कुछ दूर आगे बढ़कर खड़ी हो गई। ड्राइवर को जब स्थिति की जानकारी हुई तो वह सन्न रह गया। बाद मे इसकी जानकारी स्टेशनों और आला अधिकारियों को दी गई। जानकारी के बाद मौकरे पर पहुंचे मरम्मत दल की टीम ने करीब एक घंटा मशक्कत के बाद खड़ी ट्रेन के बीच से टूटी पटरी को कपलिंग करते हुए मरम्मत किया। ट्रैक मरम्मत के बाद फिर गाड़ियों का गमानागमन शुरु हुआ। इसके बाद करीब एक घंटा विलंब से ट्रेनों का परिचालन पुन: शुरू हुआ। इस दौरान 18621 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 63264 सवारी गाड़ी ट्रेन स्टेशन को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। इन्हे करीब 45 मिनट बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जनसंपर्क अधिकारी दानापुर संजय कुमार ने बताया कि गहमर और बारा रेलवे स्टेशन के बीच डाउनलाइन में ट्रैक क्रेक होने की सूचना मिली। इसे रेल कर्मियों द्वारा तुरंत ही मरम्मत कर दिया गया। कोई हादसा नहीं हुआ है। दो गाड़ियों को बिलंब से रवाना किया गया।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें