फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले की सियासत में हर पांचवां मतदाता जेन-जी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिले की सियासत में जेन-जी मतदाताओं की भूमिका अहम होने वाली है। जिले में 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 5,64,425 मतदाता हैं। यानी कुल 26,33,931 मतदाताओं में करीब हर पांचवां मतदाता इसी आयु वर्ग का है।
विज्ञापन

युवा मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए राजनीतिक दलों की नजर इस वर्ग पर टिकी है। इनका रुख कई सीटों पर चुनावी समीकरण बदल सकता है। जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 33,954 मतदाता हैं। इनमें सैदपुर में 6,271, जखनिया में 4,042, गाजीपुर में 4,281, जंगीपुर में 4,740, जहूराबाद में 4,725, मुहम्मदाबाद में 4,880 और जमानिया में 4,655 मतदाता हैं।
वहीं, 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 5,30,471 मतदाता हैं। इनमें जखनिया में 83,186, सैदपुर में 84,158, गाजीपुर में 67,243, जंगीपुर में 70,901, जहूराबाद में 76,658, मुहम्मदाबाद में 70,434 और जमानिया में 77,891 युवा मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें