फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से बेपटरी हो गई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
सेवराई में आई तेज आंधी व बारिश के दौरान गिरा बिजली का पोल। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। रविवार की रात आंधी के साथ हुई तेज बारिश से शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। तार टूटने और फाल्ट होने से शहर के कई इलाकें जहां पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। लोग परेशानियों के बीच बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को करीब सवा नौ बजे आंधी-पानी शुरु होते ही शहर की बत्ती गुल हो गई। इस से लोगों की परेशानी बढ़ गई। गर्मी से राहत के लिए लोग कमरा से बाहर बिजली आने का इंतजार करने लगे। करीब साढ़े 10 बजे लालदरवाजा और बड़ीबाग फीडर से आपूर्ति सुचारू होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी बीच तार टूटने से एक घंटा बाद फिर से बड़ीबाग फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। लाइनमैनो ने जम्फर खोलकर करीब तीन घंटा बाद आपूर्ति बहाल की। जबकि फाल्ट की वजह के पुलिस लाइन नंबर दो और पुलिस लाइन नंबर एक ही आपूर्ति स्टेशन की आपूर्ति सुबह नौ बजे तक बाधित रही। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद सो नहीं सके, वहीं सुबह पानी के लिए परेशानी होना पड़ा। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ अरविंद ने बताया कि आंधी-पानी के दौरान फाल्ट होने से कई फीडरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। रात में दुरुस्त कर कई फीडरों की आपूर्ति बहाल करा दी गई, जबकि पुलिस लाइन नंबर एक, दो और स्टेशन की आपूर्ति सुबह तक बाधित रही। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तेज आंधी-पानी से तार-खम्भा टूटने से 18 घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेवराई, देवकली संवाददाता के अनुसार आंधी से जगह-जगह फाल्ट होने से घंटों बत्ती गुल रही। इसके अलावा अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी-पानी से जगह-जगह फाल्ट होने की वजह से घंटों लोगों को बिजली से वंचित होते हुए तरह-तरह की परेशानियों का साना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें