फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रगणकों, सुपरवाइजरों को मिला भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमांनिया। मकान गणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रथम चरण के मानदेय और भत्ते का भुगतान डीबीटी के माध्यम से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


तय योजना के तहत तहसील क्षेत्र में कार्य करने वाले कुल 694 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रथम चरण के लिए 70 लाख 78 हजार 800 रुपये का भुगतान किया जाना है। अब तक 434 कर्मियों के बैंक खातों में 44 लाख 26 हजार 800 रुपये सफलतापूर्वक स्थानांतरित किए जा चुके हैं। हालांकि 260 कर्मियों के खातों में 26 लाख 52 हजार रुपये की राशि अभी तक नहीं पहुंच पाई है। बीईओ अशोक कुमार गौतम ने बताया कि मकान गणना कार्य में लगे कर्मियों के मानदेय एवं भत्ते का भुगतान डीबीटी के माध्यम से शुरू हो चुका है। उन्होंने पुष्टि की कि पीएफएमएस सर्वर की तकनीकी समस्या दूर होते ही शेष 260 कर्मियों का भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें