फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर में घुसकर मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बरात में मोबाइल से वीडियो बनाने के विवाद में मनबढ़ों ने घर में घुसकर महिला सहित चार को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घायलों को मेडिकल के लिए भदौरा सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़ित गहमर कोतवाली के चकवां निवासी राम बाबू बिंद ने बताया कि बरात में मोबाइल से वीडियो बनाने से मना करने पर मनबढ़ नाराज हाे गए। इसी बात को लेकर तीन दिन बाद मनबढ़ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। पीड़ितों के शोर मचाने पर बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी मनबढ़ों ने हमला कर दिया। गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें