फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर दो लोग सवार मिले तो दर्ज करें एफआईआर

विज्ञापन
लाकडाउन के दूसरे चरण में शहर के महुआबाग हाटस्पाट के सील के बाद अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते वा - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। आप मास्क प्रतिदिन लगाते हैं। अपने पास सैनिटाइजर रखे हैं। लोगों की मदद कैसे करते हैं? कोरोना से बचाव के लिए लोगों को कैसे जागरूक करते हैं? गर्मी के दिन में आप लोगों को पानी मिलता है। यह सारे सवाल शुक्रवार को जनपद दौरे पर आए एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने शहर में जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों से किए।
विज्ञापन

उन्होंने महुआबाग हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इस बीच सिपाहियों के जवाब से संतुष्ट एडीजी ने उन्हें कोरोना से बचाव के कई टिप्स दिए। कहा, मास्क और सैनिटाइजर हर वक्त साथ रखें। मदद के वक्त भी खुद को सुरक्षित रखें। हर हाल में लॉकडाउन का कठोरता से पालन करें। इसमें लापरवाही अक्षम्य होगी, जो लोग भी बिना वजह घरों से बाहर मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि बाइक सवार दो लोग दिखते हैं तो सख्ती पूछताछ करें और लापरवाही मिले तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें।
शुक्रवार की दोपहर वाराणसी जोन के एडीजी बृजभूषण लोक निर्माण विभाग गाजीपुर के डाक बंगले में पहुंचे। वहां अधिकारियों से मिलने के बाद वह सीधे जिलाधिकारी कार्यालय में बने कोरोना कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने गए। कर्मचारियों से कंट्रोल रूम में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहां से हॉट स्पॉट क्षेत्र महुआबाग और टाउनहाल का निरीक्षण किया। टाउनहाल के पास ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल उदयभान सिंह से पूछा कि ड्यूटी में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हो रही, इस पर उन्होंने बताया कि कोई परेशानी नहीं है। कांस्टेबल मितेंद्र कुमार सिंह से पूछा कि आपके पास सैनिटाइजर है कि नहीं, उस पर उसने तुरंत जेब से निकालकर दिखाया।
विज्ञापन

एडीजी ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि आप लोगों को पानी मिल रहा है या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि जी मिल रहा है। एडीजी ने मातहतों को निर्देश दिया कि इस बात की ध्यान रखा जाए कि बे-वजह से लोग घरों से न निकले। ऐसा करते जो भी मिले उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग आवश्यक कार्य के लिए घर से बाहर बिना मास्क के निकलते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। बाइक पर यदि लोग दिखते हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराया जाए। निरीक्षण के बाद एडीजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें