फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 130 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज/दुबिहां। नंदगंज पुलिस ने एक मकान और करीमुद्दीनपुर पुलिस ने गन्ने के खेत में छापेमारी की। इस दौरान 130 लीटर कच्ची शराब, 17 कुंतल लहन के साथ ही शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि छह भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

नंदगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक बलवंता, उप निरीक्षक तारिक अंसारी, कांस्टेबल कासिम सिद्दीकी, विनय कुमार, महिला कांस्टेबल विनीता, पूजा की संयुक्त टीम के साथ बुधवार की देर शाम सात बजे ढेलवा चौखड़िया गांव में रामू बिंद के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान 120 लीटर कच्ची शराब, 12 कुंतल लहन के साथ शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। ढेसला चौखड़िया निवासी रामनाथ बिंद और सतिराम बिंद को गिरफ्तार किया, जबकि चार फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया। उधर, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव में स्थित एक गन्ना के खेत में बुधवार की शाम उपजिलाधिकारी मुहम्दाबाद राजेश गुप्ता और क्षेत्राधिकारी विनय गौतम के नेतृत्व में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारा गया। यहां पर 10 लीटर कच्ची शराब, पांच कुंतल लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किया। दो व्यक्ति फरार हो गए। लहन को मौके पर नष्ट किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक सर्किल तीन के आलोक कुमार सिंह, आबकारी सिपाही अमित राजभर आदि शामिल थे। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया की फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें