फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी न हो, स्टॉक का नियमित सत्यापन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज और व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने मरीजों से पूछा कि कोई समस्या हो तो बताएं।
विज्ञापन

चिकित्सक समय से देख रहे हैं या नहीं और निर्धारित दवाएं मिल रही हैं या नहीं। मरीजों की रिपोर्ट और उपचार की प्रगति के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। स्टॉक का नियमित सत्यापन कराने को भी कहा।
उन्होंने अस्पताल, एनआरसी सेंटर, ट्रामा सेंटर और वन स्टॉप सेंटर का हाल देखा। इस दौरान डीएम ने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर इलाज, जांच और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एनआरसी में महिलाओं से पोषण की जानकारी : एनआरसी सेंटर में डीएम ने महिलाओं से संवाद कर बच्चों के स्वास्थ्य और उन्हें दिए जा रहे पोषक आहार की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
ट्रॉमा सेंटर और वन स्टॉप सेंटर की भी जांच : ट्रॉमा सेंटर में डीएम ने हैंडओवर प्रक्रिया और पिलर निर्माण की जानकारी ली।
वहीं वन स्टॉप सेंटर में उपस्थिति, आगंतुक और शेल्टर रजिस्टर की जांच की। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और कमियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें