फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को समय पर और तय मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराएं : शाही

विज्ञापन
बासुपुर के उर्वरक समिति का निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच करते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को सैदपुर तहसील क्षेत्र की बासुपुर और सैदपुर उर्वरक समितियों का निरीक्षण कर किसानों को खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेती-किसानी का कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बासुपुर समिति से उर्वरक लेने वाले चार किसानों से फोन पर बातचीत की। किसानों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मूल्य पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा मौके पर मौजूद किसानों से भी खाद उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उर्वरक मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध हो रही है। इस अवसर पर एआर सहकारिता विपिन सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें