फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश महा उत्सव में 21 बच्चों का नामांकन कर पुस्तक उपलब्ध कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार/मरदह। प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर में स्कूल चलो रैली एवं प्रवेश महा उत्सव कार्यक्रम शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कार्यक्रम का शुभारंभ रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बादगांव की बस्ती में जन चौपाल में 21 बच्चों का नामांकन बीएसए ने किया। उन्हें पुस्तक भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं, जिससे गाजीपुर प्रदेश में अपना स्थान बनाए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सादात एसएन प्रजापति, खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर राजेश सिंह, जिला समन्वयक अमित राय, एआरपी रामशंकर सिंह, संकुल शिक्षक संतोष सिंह, रामउग्रह यादव, राजेश यादव, संजय कश्यप, पीयूष, राहुल, अरुण पांडेय, कुद्दुस अहमद, अफसाना, शैलजा, प्रीति, प्रतिभा, राजेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।
न्याय पंचायत गांई में स्कूल चलो अभियान रैली एवं अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी मरदह डॉ. कल्पना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आप सभी अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं। डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया जाए। संगोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह, प्रधान माया यादव, राजेश चौबे, चंद्रभान सिंह, सर्वानंद सिंह, प्रभांस कुमार, वेदप्रकाश पांडेय, पंकज राय, तारकेश्वर सिंह, संध्या सिंह, हरिनाथ यादव, अनीता बर्नवाल, बिंदु सिंह, अनिल कुमार, लालजी यादव, जगदीश, श्रीप्रकाश सिहं आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें