फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन हुआ फेल, 5 घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Thu, 30 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय-ताड़ीघाट-दिलदारनगर 53545 डाउन पैसेंजर ट्रेन का इंजन बुधवार की दोपहर ताड़ीघाट स्टेशन पर फेल हो गया। इस दौरान यात्रियों ने टिकट वापसी को लेकर स्टेशन पर हो-हल्ला किया। सूचना के बाद भी मौके पर थाना, जीआरपी और आरपीएफ पुलिस नहीं पहुंची। दूसरा इंजन आने पर पांच घंटे बाद ट्रेन दिलदारनगर के लिए रवाना हई।
विज्ञापन


  मुगलसराय-ताड़ीघाट-दिलदारनगर 53545 डाउन पैसेंजर ट्रेन आज दिन में 1.15 पर ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद ताड़ीघाट आने वाले यात्री ट्रेन से उतरने लगे, जबकि दिलदारनगर जाने वाले सवार होने लगे। ट्रेन की इंजन शटरिंग में जाने के लिए  ट्रेन से वैक्यूम को छुड़ाकर चालक ने लूपलाइन में जाकर जैसे ही इंजन को आगे बढ़ाया इंजन फेल हो गया। काफी प्रयास के बाद भी  जब इंजन ठीक नहीं हुआ तो देर होता देख यात्रियों ने टिकट वापसी को लेकर हो  हल्ला शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार ने इसकी  जानकारी तुरंत डायल 100 को दिया, लेकिन उसने अपना परिक्षेत्र न बताते हुए जीआरपी का मामला बता टाल दिया।

इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने सुहवल  थानाध्यक्ष, जीआरपी सहित आरपीएफ को सूचना दिया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। स्टेशन अधीक्षक ने किसी तरह समझा-बुझाकर यात्रियों को शांत कराया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ताड़ीघाट स्टेशन पर 53645 के इंजन में दोपहर में खराबी आ गई। मुगलसराय से दूसरा इंजन आने पर ट्रेन 5.30 बजे ताड़ीघाट से  दिलदारनगर के लिए रवाना हुई। इस मामले में जीआरपी दिलदारनगर  प्रभारी अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया स्टेशन अधीक्षक की ओर                 से यात्रियों द्वारा हो-हल्ला करने        की सूचना के बावजूद उक्त स्टेशन पर  फोर्स का न पहुंचना गंभीर विषय है।
विज्ञापन



  इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं डायल 100 के  प्रभारी अनिल कुमार सिसौदिया ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं हैं। सूचना  के बाद भी मौके पर पुलिस कर्मियों का न जाना काफी गंभीर विषय है। इसकी जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें