फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज से ऊर्जा लेकर जगमग होगा तेतारपुर

Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विश्व के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते सीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तेतारपुर ग्रामसभा के लोगों को जल्द ही बिजली की समस्या से निजात मिल सकेगी। सरकार की तरफ से गांव में मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाने के की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। योजना के तहत गांव में सौ किलोवाट की क्षमता का पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


2 करोड़ 30 लाख की लागत से स्थापित होने वाले इस प्लांट से विद्युत उत्पादन के साथ ही गांव के लोगों को कनेक्शन वितरित कर विद्युत आपूर्ति भी की जाएगी। जल्द ही इस संबंध में काम शुरू हो जाएगा। प्लांट स्थापित होने पर गांव सौर ऊर्जा से जगमग होगा। गांव में िकसानों को प्रेिरत किया जाएगा िक  वे सोलर पंप लगवाएं ताकि खेतों की िसंचाई भी िनयिमत रूप से की जाती रहे।


नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) की ओर से वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मिनी ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट योजना के तहत जिले से प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन


विद्युत व्यवस्था सुचारु न होने एवं गांव नदी के किनारे दूरस्थ होने के कारण मिनी ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट योजना में सैदपुर तहसील के तेतारपुर गांव का कुछ समय पहले चयन किया गया था। यह गांव जिला मुख्यालय से करीब 58 किलोमीटर दूर गोमती नदी के किनारे स्थित है। इसी क्रम में सरकार ने गांव में पावर प्लांट लगाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सोलर प्लांट लगने के बाद गांव में पेयजल योजना, घरेलू िवद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके अलावा िकसानों को सौर ऊर्जा से संचालित पंप लगाने को भी प्रोत्सािहत किया जाएगा। इस संबंध में नेडा के परियोजना अधिकारी एके मिश्र ने बताया कि प्लांट की स्थापना के लिए स्वीकृति दे दी गई है।

इसमें 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। बताया कि 10, 17, 77, 98 एवं 151 वाट के कनेक्शन घरेलू उपयोग के लिए दिये जाएंगे। प्लांट स्थापित होने पर गांव के लोगों को बिजली की समस्या नहीं सताएगी। परियोजना का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसे तेजी से पूरा करने की योजना है। इस िदशा में प्रयास िकए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें