दिलदारनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित नालियों पर अवैध अतिक्रमण को पंचायत कर्मियों को लगाकर हटवाया गया। अभियान को देखते हुए कई दुकानदार स्वमं अतिक्रमण हटाते देखे गए। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।
कार्रवाई प्रत्येक शुक्रवार को होगा। अगर अतिक्रमण अभियान हटाने का अगर कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई के साथ जुर्माना भी देना होगा। इस पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि अगर किसी के दुकान के सामने अतिक्रमण है तो मुझे सूचना दे तत्काल अतिक्रमण हटेगा। इस कार्य से नाला एवं नालियों की सफाई भी सुचारू रूप से होगा। सरकार के इस कार्य में सभी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज के साथ टीम के साथ पुलिस भी मौजूद रही।