फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्र-छात्राओं को दी जाएगी एआई की जानकारी,15 से चलेगी ऑनलाइन क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग और आने वाले दिनों में इसकी आवश्यकता को देखते हुए इस क्षेत्र में छात्रों की रुचि विकसित की जाएगी।
इसके लिए महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सहयोग से 15 अप्रैल से एआई का ऑनलाइन अवेयरनेस प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला समन्वयक कुश राय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते कॅरिअर के अवसरों के बारे में छात्र-छात्राओं में व्यापक समझ विकसित करना है ताकि रूचि अनुसार वह इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए उन्मुख हों। 15 अप्रैल को लांच होने के बाद 60 दिनों की अवधि के भीतर आर्टीफिशियल इन्टेलीजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम को पूरा किया जाना है। 20 घंटे तक एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ-साथ 2 क्रेडिट प्वाइंट्स प्रदान किया जाएगा। यह अवेयरनेस प्रोग्राम निशुल्क है।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्व वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही अन्य बोर्डों के स्कूलों के प्रधानाचार्यों और विद्यालय के अध्यापकों से कहा है कि वह कक्षा-11 और 12 के छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम के लिए 9 अप्रैल तक तक निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें