Encounter News: यूपी की गाजीपुर पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम पर उन लोगों ने फायर भी किया था। आत्मरक्षा में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारी। वहीं, भाग रहा दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Encounter in Ghazipur: गाजीपुर के गहमर और रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में दो पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों पिकअप में पांच पशुओं को तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे। रेवतीपुर पुलिस नगसर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप वाहन दिखाई दिया।। पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया तो चालक वाहन को पुलिस टीम पर चढ़ने का प्रयास करते हुए गहमर चौंसा की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन
गाड़ी में पांच पशु थे।थानाध्यक्ष रेवतीपुर कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए घेराबंदी करने के लिए पिकअप का पीछा किया। इधर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गहमर ने वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। करहिया मोड़ के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया गया।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं,एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल ने अपना नाम दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा निवासी इरशादबताया, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी भदौरा भेजा जा रहा है। जबकि एक अन्य बदमाश असगर पुलिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से दो अदद देसी तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस, 5 गोवंस और पिकअप वाहन बरामद किया है।