भाग रहे उसके दो साथियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। इनका एक अन्य साथी जो चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पीछे से आ रहा था वह पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को पीएचसी गोडसर भेजा गया।
गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान बक्सर जिले के इटाढ़ी निवासी हरेंद्र कुमार सिंह निवासी, सुनील सिंह यादव, रघु चौहान और कुकड़ा निवासी रवि रंजन रजक के तौर पर हुई। मुठभेड़ में रवि को गोली लगी है। उसके खिलाफ बक्सर और गाजीपुर जनपद के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।