फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: एक दिन पहले की हत्या, पकड़ा गया तो पुलिस पर भी चलाई गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Fri, 30 May 2025 09:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Encounter News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जमानिया पुलिस ने एनकाउंटर में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने एक दिन पहले युवक की हत्या की थी। शराब पीने के दाैरान विवाद के बाद युवक को मार डाला था।
विज्ञापन
एनकाउंटर में हत्या का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Ghazipur: गाजीपुर के कोतवाली जमानिया पुलिस ने मर्डर कर क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस उसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन




परसडीहा गांव निवासी विनोद बिंद (29) के घर 28 मई की शाम घर पर शिव चर्चा कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन चल रहा था। रात करीब नौ बजे विनोद बिंद भोजन करने बैठा ही था कि गांव का ही एक युवक उसे बुलाकर बाहर ले गया। बाहर पहले से दूसरा युवक खड़ा।
विज्ञापन


दोनों युवक भाई विनोद को साथ लेकर कहीं चले गए। रात में वह वापस नहीं आए। बीते 29 मई की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि देवढ़ी नहर पुलिया के पास उनका शव पड़ा मिला था। शव के पास मृतक की टूटी हुई घड़ी और शराब की कुछ खाली बोतल पड़ी थी। सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

उनके भाई रमेश कुमार ने चंदौली जनपद के परसडीहा निवासी शिवशंकर और जलालपुर निवासी विवेक सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार की सुबह गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक जमानिया प्रमोद सिंह ने विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल की बरामदगी के लिए ग्राम देवुड़ी ले गए। इस दौरान वह पहले से मौके पर रखे तमंचे को मौका देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दिया। हालांकि, जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की गई। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर मे गोली लग गई और वह घायल हो गया है। पुलिस उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के सिए ले गई।

पूछताछ में उसने बताया पहले से विनोद से उसका विवाद था, जिसकी योजनाबद्ध तरीके से एक दिन पहले हत्या कर दिया। जेल जाने की डर से उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। आरोपी के पास से एक आलाकत्ल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें