फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मरे तो न बताना': पत्नी, पांच विवाहित संतानों के बाद भी बुजुर्ग को न मिला अपनों का कंधा, वृद्धाश्रम बना सहारा

Tue, 27 May 2025 03:55 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

वृद्धाश्रम के लोगों के अनुसार, गौरीशंकर गुप्ता (85) के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो गई है और बच्चे भी हैं। बताते हैं कि बच्चे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। गौरीशंकर गल्ला व्यापारी थे।
विज्ञापन
गौरीशंकर गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं संसार में सब मोह माया है। यहां कोई अपना नहीं है। अकेले आए हो और अकेले जाओगे। ये बातें रविवार को कासिमाबाद निवासी गौरीशंकर गुप्ता की मौत पर सच साबित हुईं। उनके तीन बेटे-तीन बहुएं, दो बेटियां-दो दामाद, पत्नी, नाती, ससुराल और रिश्तेदार हैं लेकिन जीवन के आखिरी दिनों में सभी ने मुंह फेर लिया। 

विज्ञापन


Trending Videos

आरोप है कि पांच दिन पहले पत्नी ने यहां तक बोल दिया था, मर जाएं तो भी मत बताना। इसकी जानकारी रविवार को उनकी मौत के बाद वृद्धाश्रम के लोगों को हुई तो 58 वृद्धजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने ही गौरीशंकर का अंतिम संस्कार किया। 

वृद्धाश्रम के लोगों के अनुसार, गौरीशंकर गुप्ता (85) के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो गई है और बच्चे भी हैं। बताते हैं कि बच्चे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। गौरीशंकर गल्ला व्यापारी थे। लेकिन बकाया न मिलने से परेशान होकर उन्होंने व्यापार छोड़ दिया था। वहीं, जिन लोगों का अनाज खरीदकर बेचा था, वह लोग पैसों के लिए घर का चक्कर काटते थे। बदनामी की वजह से बेटे और बहुओं ने उन्हें घर से निकाल दिया था।

आठ साल पहले वह अपनी ससुराल जंगीपुर आए और यहीं रहने लगे, लेकिन यहां भी उनका भरण-पोषण नहीं हो पाया। इसी बीच एक व्यक्ति के माध्यम से वह 2019 में वृद्धाश्रम पहुंचे और यहीं रहने लगे। पांच महीनों से बिस्तर पर थे। उन्हें लकवा हो गया था। 25 मई को उनकी मौत हो गई। ससुराल में सूचना देने पर एक साला आया। उसने बताया कि उनकी पत्नी पांच दिन पहले मायके आई थीं और कह गई थीं, ‘अगर वो मर भी जाएं तो भी हमें मत बताना।’ इस बीच वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाओं और संरक्षक ज्योत्सना सिंह ने उन्हें कंधा दिया। 

चार-पांच को छोड़ किसी के मिलने नहीं आते बच्चे 
वृद्धाश्रम गाजीपुर की अध्यक्ष ज्योत्सना सिंह भी इस घटना से काफी दुखी हैं। वह कहती हैं कि इस समय आश्रम में 58 निराश्रित वृद्धजन हैं। हर मां-बाप के तीन-तीन, चार-चार बच्चे हैं। इनमें पांच तो पति-पत्नी भी हैं। लेकिन, चार-पांच को छोड़ किसी के बच्चे मिलने नहीं आते हैं।
विज्ञापन

30-35 वर्षों से गौरीशंकर गुप्ता से कोई मतलब नहीं था। मौत की सूचना मिलने पर मैं गया था और अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। अंतिम संस्कार वृद्ध आश्रम के लोगोें ने किया।
- विजय शंकर गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता के साले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें