फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में मुठभेड़: पुलिस को चकमा देकर भागा बदमाश, एक को लगी गोली; घेराबंदी के बाद गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 01:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस ने बदमाश को गोली मार गिरफ्तार कर लिया। वह घायल हो गया था। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Ghazipur: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार देर रात खानपुर थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा और थानाध्यक्ष खानपुर राजीव पांडेय रात में फरिदहां हाल्ट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी खानपुर की तरफ से आ रही एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया। 

पुलिस को देखते ही दोनों बाइक सवार अनौनी की ओर भागने लगे। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा किया और टड़वा गांव के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। एक बदमाश बाइक समेत भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया, जिससे बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। 
विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान अंगद यादव (22) निवासी रद्दीपुर थाना रामपुर मांझा के रूप में हुई। बताया कि घायल को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर भेजा। अंगद यादव पर चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके भागे साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें