केंद्र सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण बिल में किए गए संशोधन के खिलाफ सरजू पांडेय पार्क में मंगलवार को धरना दिया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार अध्यादेश के जरिए भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन करना चाहती है। यह लोकतंत्र के विरुद्ध है। इसके माध्यम से किसानों से भूमि हड़पने की कोशिश की जा रही है।
भाकपा माले नेता ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया जा रहा है। जो किसानों के साथ विश्वासघात करने जैसा है। यूपीएमएसआरए के प्रदेश के ज्वाइंटर सेक्रेटरी राममूर्ति राय ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
अध्यादेश के विरुद्ध संगठन हर संभव लड़ाई के लिए तैयार है। इस मौके पर ईश्वरचंद, अनूप मिश्र, अशोक चौधरी, नीरज सिंह, अरुण सिंह, भानू सिंह, ब्रजभूषण दुबे, राकेश, रामधीन, रविकांत पांडेय, जावेद अहमद, रुद्रेश कुमार निगम, रामनारायण कुशवाहा, मनोज तिवारी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ओमकारनाथ मिश्र और संचालन डा. अविनाश सिंह गौतम ने किया।